{"_id":"5a19b2104f1c1b686a8b5a7c","slug":"fir-registered-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद से उनके समर्थकों में आक्रोश है। शनिवार को मामले की रिपोर्ट राजाभैया के समर्थक गौरव त्रिपाठी एडवोकेट की ओर से थाना जार्जटाउन में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आरोपी फूलपुर निवासी मो. अशद उर्फ आशू को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मो. अशद की आईडी से ही फेसबुक पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।
पूर्व मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी जिले के जमीलाबाद (फूलपुर) निवासी मो. अशद उर्फ आशू के फेसबुक एकाउंट से की गई है। आशू के फेसबुक एकाउंट से तीन पोस्ट की गईं, जिनमें राजा भैया की फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी लिखी गई है। उन्हें गैंगस्टर जैसे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई है। वहीं आरोपी मो. अशद उर्फ आशू ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि उसकी मेल आईडी और फेसबुक हैक करके किसी ने उसे फंसाने के उद्देश्य से राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि आशू की ही आईडी से कैबिनेट मंत्री नंदी को भी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मंगलवार को दी गई थी। बताया कि आशू को हिरासत में लिया गया है। उसकी ओर से दी गई सफाई और एफआईआर दोनों के आधार पर साइबर सेल की टीम गहनता से जांच कर रही है। इस बारे में फेसबुक मुख्यालय से यूआरएल और विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है। एक दो दिन में फेसबुक मुख्यालय से विस्तृत ब्योरा मिल जाएगा। उसी के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।