फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR against five zodiac sign

पांच झोलाछाप के खिलाफ होगी एफआईआर

Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र में झोलाछाप की भरमार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीएमओ ने पांच झोलाछाप को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए रानीगंज पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिनों पहले रानीगंज थाना के गाजी का बाग, सुलतानपुर, दमदम, सुजहा व खाखापुर में मरीजों का इलाज करते पांच झोलाछाप को पकड़ा था। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीएमओ ने रानीगंज थाने में तहरीर भेजी है। नोटिस भेजकर क्लीनिक बंद करने और मरीजों का इलाज करने पर भी रोक लगा दी गई है। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने निरीक्षण किया था। झोलाछाप पकड़े गए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ  कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed