फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fighting in the transaction of money, discussion of the young man being shot in the firing

प्रतापगढ़ : रुपये के लेनदेन में मारपीट, फायरिंग में युवक को गोली लगने की चर्चा

Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

मवेशी व्यापारियों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार की शाम मारपीट और फायरिंग हो गई।एक युवक को गोली लगने की भी बात सामने आ रही है।जिससे खौफजदा परिवार के लोग बाहर भागे और दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन
Fighting in the transaction of money, discussion of the young man being shot in the firing
अंतू थाना क्षेत्र के रामगढ़वा लोहगं पट्टी गांव में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मवेशी व्यापारियों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार की शाम मारपीट और फायरिंग हो गई। एक युवक को गोली लगने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। पुलिस ने एक युवक को तमंचा के साथ हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन



कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हिमांशू डेविड, संतोष और अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार निवासी अब्दुल और लड्डू मवेशियों का कारोबार करते हैं। रविवार की शाम दोनों पक्ष रामगढ़वा लोहंगपट्टी के पास एकत्र हुए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच बातचीत हो रही थी। अचानक उनके बीच गालीगलौज व मारपीट होने लगी।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान फायरिंग भी हुई। हिमांशु खुद को बचाने के लिए चंदन मिश्रा के घर में घुस गया। उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वह भागकर शारदा प्रसाद मिश्रा के घर में घुस गया। जिससे खौफजदा परिवार के लोग बाहर भागे और दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फायरिंग के बीच आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए एक युवक को तमंचा के साथ हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर काफी देर तक पुलिस असलहे की तलाश करती रही। घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। करीब दो घंटे तक ग्रामीण खौफ में दिखे। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी को गोली नहीं लगी है और न ही फायरिंग हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed