{"_id":"5f6f97918ebc3e9b7f06f04f","slug":"fighting-for-molesting-teenagers-pratapgarh-news-ald287368752","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट
विज्ञापन
Fighting for molesting teenagers
किशोरियों से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई थीं।
इस दौरान गांव के ही वीरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र बीरा व मुकेश सोनकर पुत्र मीला सोनकर ने उनके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से चले गए।
बाद में इसका उलाहना लेकर उसके परिजन गए तो उनसे मारपीट की गई। युवतियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व कृष्णा, गब्ल, ओमप्रकाश व आशीष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, दूसरे पक्ष के विजय कुमार का कहना है कि वह लोग दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मंतोष, पप्पू को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने शिवमूरत उर्फ मायन, लालजी, अमरनाथ, श्रीनाथ व मिथुन के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया है।