फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fight between TTE and passenger in train, video goes viral

Pratapgarh News: ट्रेन में टीटीआई और यात्री में मारपीट, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between TTE and passenger in train, video goes viral
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर तैनात टीटीई का ट्रेन में सफर के दौरान यात्री से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीटीई से ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक गाली गलौज कर रहा है। गालियां देते हुए वह टीटीई पर मारपीट का आरोप भी लगा रहा है। हैरत की बात यह है कि सूचना पर पहुंचे सिपाही की मौजूदगी में भी युवक ने टीटीई को थप्पड़ जड़ा। दूसरे यात्री बीच-बचाव करते रहे लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे टीटीई जंक्शन पर ही तैनात हैं। उनका मोबाइल बंद जा रहा है। इस तरह की घटना की कोई शिकायत नहीं की है। न ही किसी यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी एसओ सुमित कुमार ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। जो सिपाही वीडियो में दिख रहा है, वह उनके थाने का नहीं है। घटना कब की है। यह भी पता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed