फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fertilizer sellers demonstrated by closing their shops

Pratapgarh News: दुकान बंदकर उर्वरक विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer sellers demonstrated by closing their shops
उर्वरक के थोक विक्रेताओं की लागत बढ़ती जा रही है। इससे फुटकर दुकानदारों का नुकसान हो रहा है। विरोध में शनिवार को दुकान बंद कर दुकानदारों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र और महामंत्री राजेश केसरवानी ने एसडीएम सदर नैंसी सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि उर्वरक बनाने वाली कंपनियां 242 से 246 रुपये की बिलिंग कर रही हैं। थोक विक्रेता को चार से पांच रुपये प्रति बोरी ढुलाई का दिया जा रहा है। ढुलाई के लिए 30 से 40 रुपये प्रति बोरी खर्च होता है। इसके अतिरिक्त लोडिंग व अनलोडिंग का भी 10 रुपये प्रति बोरी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे थोक विक्रेताओं की लागत बढ़ रही है और फुटकर दुकानदारों का नुकसान हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मांग पत्र में उर्वरक कंपनियां थोक विक्रेताओं को जबरन टैगिंग बंद करने, पुराने किराये को मौजूदा किराये में परिवर्तित करने, फुटकर दुकानदारों की मार्जिन बढ़ाने एवं जिले के रैक प्वाइंट के उपयोग के लिए कंपनियों को आदेशित करना शामिल है। इस मौके पर मोहम्मद असगर, शिवकुमार गुप्ता, सियाराम पटेल, लव कुमार, गंगाराम मौर्य व लालबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed