{"_id":"5ec2d3868ebc3ea821497ae0","slug":"female-prd-jawan-accuses-officer-of-molesting-pratapgarh-news-ald2761590152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडी जवान ने अफसर पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडी जवान ने अफसर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पीआरडी जवान ने अपने ही अफसर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ड्यूटी देने के बहाने अफसर ने अपने चैंबर में बुलाया और मौका पाकर अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर एडीएम ने कोतवाल को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
जिले के लालंगज इलाके की महिला पीआरडी में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करती हैं। पीड़िता के मुताबिक वह वर्तमान में महिला थाने में तैनात हैं। उनका आरोप है कि आठ मई को उन्हें युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी अरुण सिंह ने विकास भवन स्थित अपने चैंबर में बुलाया।
सुबह करीब ग्यारह बजे पहुंचने पर एकांत देखकर वह छेड़खानी करने लगे। अफसर की यह हरकत देखकर वह शोर मचाते हुए भाग निकली। सोमवार को उसने एडीएम से मिलकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
एडीएम शत्रोहन वैश्य ने नगर कोतवाल को पूरे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने को कहा है। इधर, युवा कल्याण अधिकारी ने महिला के आरोप को मनगढ़ंत बताया है।