Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Female caretaker of a community toilet has not received her honorarium for a year.

Pratapgarh News: सामुदायिक शौचालय की महिला केयर टेकर को एक वर्ष से नहीं मिला मानदेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Female caretaker of a community toilet has not received her honorarium for a year.
जिला​धिकारी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची समूह की महिलाएं। संवाद
सामुदायिक शौचालयों में तैनात महिला केयरटेकर को एक साल से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज लालगंज और लक्ष्मणपुर ब्लॉक की 40 से अधिक महिलाओं ने सोमवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर संघ की अध्यक्ष सावित्री देवी के नेतृत्व में सुमित्रा, गीता, सुशीला, उषा, राजकुमारी, नीलम, मीना, फूलकली, कुसुम, किरन समेत अन्य महिलाएं डीएम दफ्तर पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। ग्राम प्रधान ने उन्हें गांव के सामुदायिक शौचालय के देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। छह हजार रुपये मासिक मानदेय तय हुआ था लेकिन किसी को आठ माह तो किसी को एक साल से मानदेय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मानदेय का आधा हिस्सा खुद रख लेते हैं और आधा ही देते हैं। महिलाओं की मांग की है कि उन्हें सीधे विभाग से जोड़ा जाए और मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजे जाएं।

साथ ही संघ ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, नौकरी पक्की करने, सफाई कर्मचारियों के बराबर मानदेय, वर्दी, सफाई उपकरण और कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी मांग की। डीएम अभिषेक पांडेय ने जांच कर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed