फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fearing Dbangon left college student

दबंगों के भय से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

Sun, 15 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fearing Dbangon left college student
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैलखा गांव की एक छात्रा ने दबंगों के भय से कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इससे परेशान होकर रविवार को पीड़िता की मां व परिवार के अन्य कई लोग न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरने दे रहे लोगों ने थानेदार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज जाते समय पड़ोस का ही युवक व उसके साथी उसकी राह रोकते हैं और अश्लील फब्तियां कसते हैं। इससे भयभीत होकर बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है, जबकि परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। पिछले दिनों अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत भी की लेकिन थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के आदेश को पुलिस ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया। कहा कि अब परिवार के लोग इंसाफ मिलने तक धरना देंगे।  वहीं एसओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पहले हुई मारपीट के मामले में चार्जशीट न्यायालय भेज दी गई है। यदि उस परिवार को धरना देने से इंसाफ मिल रहा हो तो वह किसी को रोकेंगे नहीं।
विज्ञापन


पीड़िता चार दिन पहले भी आई थी, तब एसओ को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा गया था। कार्रवाई क्यों नहीं हुई इसको दिखवाते हैं। तारिक मोहम्मद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed