{"_id":"35a3ab55e072ede289e7d66d96f10139","slug":"fearing-dbangon-left-college-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के भय से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों के भय से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैलखा गांव की एक छात्रा ने दबंगों के भय से कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इससे परेशान होकर रविवार को पीड़िता की मां व परिवार के अन्य कई लोग न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरने दे रहे लोगों ने थानेदार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज जाते समय पड़ोस का ही युवक व उसके साथी उसकी राह रोकते हैं और अश्लील फब्तियां कसते हैं। इससे भयभीत होकर बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है, जबकि परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। पिछले दिनों अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत भी की लेकिन थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के आदेश को पुलिस ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया। कहा कि अब परिवार के लोग इंसाफ मिलने तक धरना देंगे। वहीं एसओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पहले हुई मारपीट के मामले में चार्जशीट न्यायालय भेज दी गई है। यदि उस परिवार को धरना देने से इंसाफ मिल रहा हो तो वह किसी को रोकेंगे नहीं।
पीड़िता चार दिन पहले भी आई थी, तब एसओ को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा गया था। कार्रवाई क्यों नहीं हुई इसको दिखवाते हैं। तारिक मोहम्मद, एएसपी