{"_id":"660a8765bc58382f89090f3f","slug":"father-was-murdered-for-not-paying-extortion-money-you-will-also-meet-the-same-fate-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-114699-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रंगदारी न देने पर पिता की कराई थी हत्या, वही हश्र तुम्हारा भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रंगदारी न देने पर पिता की कराई थी हत्या, वही हश्र तुम्हारा भी होगा
विज्ञापन
संशोधित खबर
रंगदारी न देने पर पिता की कराई थी हत्या, वही हश्र तुम्हारा भी होगा
- सराफ का बाइक से पहले बदमाशों ने किया पीछा, भाग निकलने पर फोन से दी धमकी
- रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी पहुंची प्रयागराज के मऊआइमा व रानीगंज पुलिस
प्रयागराज व प्रतापगढ़ पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित सराफ ने मऊआइमा व प्रतापगढ़ पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। प्रयागराज में आभूषण की दुकान के संचालक सराफ को फोन पर बदमाशों ने धमकी दी है कि जिस तरह रंगदारी न देने पर उसके पिता की हत्या कराई थी। रुपये न देने पर उसका भी वही हश्र होगा। खौफजदा सराफ की शिकायत पर प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस जांच कर रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी गोविंदा सोनी ने प्रयागराज के मऊआईमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि 22 मार्च की शाम घर लौटते समय रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही गौशाला के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बाइक रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन वह शोर मचाते हुए भाग निकला। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से अज्ञात लोगों ने फोन किया। बात करने वाले ने कहा कि तुम्हारे पिता से 28 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी, लेकिन रुपये नहीं दिए थे। जिसके बाद उसे मरवाना पड़ा। अगर तुम रुपये नहीं दोगे तो तुम्हारा भी हश्र वही होगा। शनिवार को पीड़ित सराफ ने पुलिस अधीक्षक को आपबीती सुनाते हुए शिकायती पत्र भेजा। मऊआइमा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। शनिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ आदित्य कुमार सिंह उसके घर पहुंचे। कुछ देर में मऊआइमा थानाध्यक्ष और स्वाॅट टीम प्रयागराज भी पहुंचकर पूछताछ करने लगी। उससे धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर व बातचीत का ब्योरा लेकर पुलिस टीम सिंगाही और तिलई बाजार से लेकर मिर्जापुर चौहारी तक लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। पुलिस मोबाइल नंबर से पड़ताल कर रही है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि चूंकि घटनास्थल प्रयागराज जनपद में है। वहां की पुलिस को भी पीड़ित सराफ ने तहरीर दी है। वहां की भी पुलिस छानबीन कर रही है। वहां की पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कर रही है। यदि वह नहीं करती तो रानीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -