फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers will be able to sell paddy at purchasing centers without token

क्रयकेंद्रों पर टोकन व्यवस्था खत्म, नहीं करनी होगी किसानों को परिक्रमा

Tue, 23 Nov 2021 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to sell paddy at purchasing centers without token
धान क्रय केंद्रों पर उपज बेचने वालों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसान क्रय केंद्रों पर आसानी से धान बेच सकेंगे और इसके लिए उन्हें टोकन भी नहीं लेना पड़ेगा। दरअसल, अब टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इससे किसानों को अब क्रयकेंद्रों की परिक्रमा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए कुल 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 18 खाद्य विभाग व 28 पीसीएफ के है। एक नवंबर से जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है। धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही थीं। किसान को क्रय केंद्र से 50 क्विंटल का ही टोकन मिल रहा था। सौ क्विंटल से अधिक धान होने पर एसडीएम से सत्यापित कराना अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन

नियम और शर्तों की जटिलता के कारण किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचने से कतरा रहे थे। इसका फायदा आढ़ती और बिचौलिए उठा रहे हैं। किसानों के घर जाकर समर्थन मूल्य से कम पर धान खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए विभाग ने टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसान एक बार में अपना धान क्रय केंद्रों पर लाकर बेच सकेंगे। धान बेचने के लिए किसान को सिर्फ खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें किसी तरह की औपचारिकता नहीं पूरी करनी होगी। डिप्टी आरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि शुरुआत में 46 क्रय केंद्रों से खरीद शुरू है। किसान एक बार में उतना धान बेच सकते हैं, जितना उन्होंने पंजीकरण के समय प्रपत्र में सत्यापित कराया था। इसके लिए उन्हें अब टोकन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। किसानों को सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण ही कराना होगा।

अब तक 2300 एमटी धान की हुई खरीद
जिले के 46 केंयकेंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। 24 दिन में अब तक कुल 2300 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि क्रयकेंद्रों पर धान की खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed