फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers tasted the taste of Ragi's Imarti and Sawa's Kheer.

Pratapgarh News: किसानों ने चखा रागी की इमरती और सांवा की खीर का स्वाद

Fri, 17 Nov 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers tasted the taste of Ragi's Imarti and Sawa's Kheer.
शहर के कृषि भवन में आयोजित मिलेट्स महोत्सव में बाजरे, रागी, सांवा और जौ से बने उत्पाद को दैनिक जीवन में प्रयोग पर जोर दिया गया। महोत्सव में आने वाले किसानों को रागी की इमरती और सांवा की खीर परोसी गई, जो उन्हें खूब पसंद आई। डीएम संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल और सीडीओ नवनीत सेहरा ने भी मोटे अनाज से तैयार उत्पादों को चखा और तैयार करने वालों को सराहा भी।
विज्ञापन



शुक्रवार को कृषि भवन में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करके ही गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मोटे अनाज में लागत कम आती है और उत्पादन भी अधिक होता है।
विज्ञापन

एसपी ने कृषि विभाग के प्रयास की सराहना की। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। पहले मोटा अनाज खान-पान में शामिल था, मगर आधुनिकता की दौड़ में वह दूर हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के प्रयास से ही मोटे अनाज को खान-पान में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक विनोद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण किया। वेंकटेश अग्रवाल के स्टाल के निरीक्षण में अफसरों ने मोटे अनाज से तैयार मिठाइयों को देखकर दंग रह गए।
नीतू अग्रवाल ने बताया कि बाजरे के आटे से लडडू, पेड़ा और बर्फी तैयार की गई है। सभी ने इनका स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में पीएम कुसुम योजना के लाभार्थी राम सहाय को सोलर पंप की चाबी और रेखा देवी को फार्म मशीनरी बैंक की चाबी दी गई। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार , अरविंद सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, कौशल मिश्रा,सुरेश सिंह मौजूद रहे।

--------

भगवा रंग का लगा था पंडाल
अफसरों ने भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए भगवा रंग का पंडाल बनवाया था। कृषि भवन का पूरा परिसर भगवा रंग में ही नजर आ रहा था। प्रदर्शनी पंडाल, मंच भी भगवा रंग में थे।


-----------
निजी दुकानदारों ने लगाए स्टॉल
मिलेट्स महोत्सव में निजी दुकानदारों ने भी स्टॉल लगाए थे। गेहूं के बीज और दवाओं के लिए बने पंडाल में किसानों को अच्छी प्रजाति के बीज और दवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। हालांकि कृषि विभाग के बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र उपाध्याय भी विभाग का काउंटर लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed