{"_id":"653d2acc2887383635048ec2","slug":"farmers-selling-paddy-should-be-paid-within-72-hours-dm-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-6607-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने वाले किसानों का 72 घंटे के अंदर हो भुगतान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने वाले किसानों का 72 घंटे के अंदर हो भुगतान: डीएम
Sat, 28 Oct 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा एक नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद के पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि किसानों का 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए। जिले में क्रय का लक्ष्य 90,000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। हाईब्रिड धान बेचने वाले किसानों को शपथ पत्र देना होगा।
डीएम ने बताया कि वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य और ग्रेड ए धान 2203 रुपये की दर से खरीदा जाएगा। अभी तक 3240 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव और डीडीओ राकेश प्रसाद मौजूद रहे।