फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   farmers came in problem in double feeding

दो बार फीडिंग होने से 6,184 किसानों को नहीं मिलेंगे दो-दो हजार

Sun, 10 Mar 2019 12:03 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के  लिए वह किसान जाल में फंस गए हैं,जिन्होंने अपना डाटा दो-दो बार फीड करा दिया है। जिले के किसानों का डाटा केंद्र में पहुंचते ही साफ्टवेयर ने ऐेसे किसानों की होशियारी को पकड़ने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फिलहाल दूसरे चरण में किसानों के खाते में जल्द ही दो-दो हजार रुपये आने वाले हैं।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 3,67,177 किसानों का डाटा आनलाइन किया जा चुका है। जिसमें से 2,70,456 किसानों का डाटा केंद्र सरकार को भेजा चुका है। इसमें खुलासा हुआ है कि 6,184 किसान ऐसेे हैं, जिनका डाटा दो-दो बार फीड किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल,जल्दी फीडिंग करने के चक्कर में जिला प्रशासन ने तहसील, कौशल विकास केंद्र, एनआईसी और कृषि विभाग में फीडिंग का कार्य कराया। लेखपालों के  खेल से बचने के
विज्ञापन

  लिए कुछ किसानों ने ब्लाक में डाटा जमा करने के बाद तहसील में भी जमा कर दिया और कुछ लोगों ने सीधे अफसरों को देकर फीडिंग करा दी। इससे डाटा फीडिंग के क्रम में जहां घोषणा पत्र पहुंचा, वहीं फीडिंग हो गई। जिले में डाटा फीडिंग का केंद्रीयकरण नहीं होने से इसका खुलासा जिले में नहीं हो पाया। केंद्र सरकार के पास यह डाटा पहुंचने पर खेल का खुलासा होने पर ऐसे किसानों को चिह्नित कर अलग कर दिया गया है। ऐेसे में इन किसानों को लाभ मिलना मुश्किल है। हालांकि जिन किसानों का डाटा पूरा है, उन लोगों को होली के पहले दो-दो हजार रुपये मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed