{"_id":"68aca6054c17e2c28c041260","slug":"farmers-body-found-in-kachhar-son-accuses-police-of-beating-him-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-146395-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कछार में मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कछार में मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
गंगा के कछार में सरपतों के बीच किसान का शव देख सनसनी फैल गई। बेटे ने पिता की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए पिटाई का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है।
मानिकपुर के गोतनी निवासी 52 वर्षीय भैयालाल सोनकर कछार में बटाई पर सब्जी की खेती करता था। फसल की रखवाली के लिए वह छप्पर बनाकर रहता था। बेटे अनुराग सोनकर का कहना है कि क्षेत्र की एक लड़की को भगाने के मामले में पुलिस आरोपी अरुण निषाद को खोज रही थी। शनिवार को पुलिसकर्मी सादी वर्दी में उसके पिता के छप्पर की तलाशी लेने पहुंचे। पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने पिता की पिटाई कर दी। गांव के विनोद को भी पीटा था। शाम को खाना लेकर जाने पर पिता ने आपबीती बताई।
रविवार को भी पुलिसकर्मी कछार की ओर गए थे। फिर पिटाई के भय से वह कछार की ओर चले गए। शाम को वह छप्पर में नहीं मिले। सोमवार की सुबह कछार में ही सरपतों के झुरमुट में उनका शव मिला। पुलिस की पिटाई से ही पिता की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी छाया समेत बेटे व बेटी रोते बिलखते रहे। सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर में चोट लगने से उसकी मौत की बात सामने आई है। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोगों ने बीमारी से मौत की सूचना दी थी। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उसकी पिटाई नहीं की है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।