फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer's death under suspicious circumstances, son charged with poisoning and killing

संदिग्ध परिस्थितयों में किसान की मौत, बेटे ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 24 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death under suspicious circumstances, son charged with poisoning and killing
मृतक लक्ष्मीकांत तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के लोनियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने जमीन का बैनामा करा लेने तथा बकाया पैसा न देने की बात कहते हुए जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के लोनियापुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी पुत्र रामराज की शुक्रवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए, जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन

घरवालों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने एक विस्वा जमीन का बैनामा किया था। उसका पैसा उन्हें अब तक नहीं मिल सका है। जिसको लेकर वह तनाव में थे। बैनामा कस्बे के ही एक व्यापारी ने अपने रिश्तेदार को कराया था। बेटे ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने लक्ष्मीकांत को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दीवानगंज चौकी पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत मृतक लक्ष्मीकांत के बेटे ने दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने कुछ खा लिया था। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed