फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer dies due to electrocution

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने गांव में ही खेत के समीप शव दफन कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

उदयपुर के कुंभीआइमा निवासी पूर्व प्रधान मुश्ताक का पचास वर्षीय भाई बब्बू अहमद बृहस्पतिवार की रात धान की फसल की सिंचाई करने अपने खेत गया था। यहां लगे सबमर्सिबल को चालू करते समय वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक वह घर नहीं आया तो उसका बेटा रिजवान खोजबीन के लिए निकला। खेत पहुंचने पर पिता को मृत पड़ा देख उसने परिजनों को बताया। जानकारी होने पर पत्नी मोमिना बानो, पुत्र रिजवान व गुलफाम तथा पुत्री साहिबा बानो रो-रोकर बेहाल हो गए। शुक्रवार को दोपहर नमाज के बाद किसान के शव को गांव में ही खेत के समीप दफना दिया गया। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed