{"_id":"605791fc8ebc3e8d195ac44d","slug":"farmer-died-during-musturd-crop-crushing-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald3022811184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आया ग्रामीण, चीथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आया ग्रामीण, चीथड़े उड़े
महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद में मड़ाई के दौरान मौत होने पर पहुंची पुलिस व लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
Link Copied
बाबागंज। सरसों की मड़ाई कर रहा ग्रामीण झटका लगने से थ्रेसर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह देख मड़ाई कर रहे मजदूर और ड्राइवर ट्रैक्टर बंद कर भाग निकले। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतविक्षत शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी गांव निवासी श्यामलाल निर्मल (50) रविवार को सरसों की मड़ाई करने की तैयारी में जुटा था। सुबह 11 बजे वह फतुहाबाद में सरायस्वामी निवासी रामफेर दुबे के खेत में चल रहा ट्रैक्टर लाने के लिए गया। वहां पहुंचने के बाद वह मजदूरों के साथ थ्रेसर में सरसों लगाने लगा। इस दौरान अचानक श्यामलाल का हाथ थ्रेसर में फंस गया। झटके से उसका पूरा शरीर थ्रेसर में खींचता चला गया। यह देख मड़ाई कर रहे मजदूर भागने लगे। चालक भी ट्रैक्टर बंद कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षत-विक्षत शव थ्रेसर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामलाल की दो बेटियां और चार बेटे हैं। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।