फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farewell given to outgoing SP Satpal Antil, Rajabhaiya also arrived

Pratapgarh : निवर्तमान एसपी सतपाल अंतिल को दी गई विदाई, राजाभैया भी पहुंचे

Thu, 27 Jun 2024 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

निवर्तमान एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि जनता के विश्वास को अर्जित कर ही पुलिस अपराध नियंत्रण के लक्ष्य को सफल बना सकती है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि एसपी सतपाल अंतिल के साथ शासन की योजनाओं को संचालित कराए जाने में शांति का वातावरण मिलना एक सुखद अनुभूति रही है।

विज्ञापन
Farewell given to outgoing SP Satpal Antil, Rajabhaiya also arrived
एसपी सतपाल अंतिल के विदाई समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद एसएसपी पद पर स्थानांतरित हुए निवर्तमान एसपी सतपाल अंतिल को पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को विदाई दी गई। विदाई समारोह में उन्हें नेताओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों व साहित्यकारों ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एसपी सतपाल अंतिल के क्राइम कंट्रोल के साथ जिले के लोगों के बीच सौहार्द का वातावरण बनाए जाने को लेकर सराहना के स्वर भी गूंजते रहे। विदाई समारोह में शामिल होने जनसत्तादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी पहुंचे।

विज्ञापन

निवर्तमान एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि जनता के विश्वास को अर्जित कर ही पुलिस अपराध नियंत्रण के लक्ष्य को सफल बना सकती है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि एसपी सतपाल अंतिल के साथ शासन की योजनाओं को संचालित कराए जाने में शांति का वातावरण मिलना एक सुखद अनुभूति रही है। उपस्थित लोगों ने सतपाल अंतिल को स्मृति चिन्ह, धार्मिक ग्रन्थ, बुके व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का संयोजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार सिंह ने किया। समारोह में सीडीओ नवनीत सेहारा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीआरओ राकेश कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, जूनियर बार एसोशिएसन अध्यक्ष रोहित शुक्ल, आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ साहित्यकार राज नारायण शुक्ल राजन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, व्यापारी नेता मंजीत सिंह छावड़ा, रोशन लाल उमरवैश्य व राजेंद्र केसरवानी, संजय जैन, अश्वनी सोनी, सलमान व सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने एसपी को किया सम्मानित

भाजपा नेता धीरज ओझा ने रानीगंज के बभनमई में बुधवार को निवर्तमान एसपी सतपाल अंतिल को सम्मानित किया। उन्होंने स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ देकर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed