फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fan dropped on the doctor and nurse who is treating children, condition critical

बच्चों का इलाज कर रहे डाक्टर और नर्स पर गिरा पंखा, हालत गंभीर

Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fan dropped on the doctor and nurse who is treating children, condition critical
जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र के छत से टूटकर पंखा गिरने से घायल डॉक्टर रवि पांडेय। - फोटो : PRATAPGARH
फोटो
विज्ञापन

बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर और नर्स पर गिरा पंखा, हालत गंभीर
जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र वार्ड में हादसे के बाद मचा हड़कंप
हालत गंभीर देख दोनों को भेजा गया एसआरएन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में गुरुवार को कुपोषित बच्चों का उपचार कर रहे डॉक्टर और नर्स के ऊपर चलता हुआ पंखा गिर पड़ा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया गया। घटना से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र वार्ड में गुरुवार की सुबह करीब पौने दस बजे चिकित्सक रवि पांडेय (32) कुपोषित बच्चों का उपचार कर रहे थे। नर्स पूजा (36) भी उनके साथ थीं। अचानक छत पर लगे पंखे का हुक टूट गया। जिससे पंखा डॉक्टर रवि पांडेय व पूजा के ऊपर आ गिरा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पंखा गिरते ही वार्ड में भगदड़ मच गई। शोरशराबा सुनकर स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे और डाक्टर व नर्स को उपचार के लिए लेकर आयुष्मान वार्ड लाए। प्रभारी सीएमएस ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पंखा टूटकर गिरने से डाक्टर व नर्स के घायल होने की खबर मिलते ही अस्पताल के अधिकांश डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी एकत्र हो गए। बाद में दोनों को प्रयागराज भेज दिया गया। पंखा गिरने की घटना के बाद डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सहमे रहे।
विज्ञापन

पंखे से निकली चिंगारी, चीख पड़े बच्चे
चिल्ड्रेन वार्ड में उपचार कर रहे बच्चों को लेकर भाग निकले तीमारदार
बरसात में हर वार्डों के मरीजों पर मंडरा रहा खतरा, छतों से टपक रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पंखे से चिंगारी निकलते ही चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की चीख निकल पड़ी। बच्चों को लेकर तीमारदार बाहर की ओर भागे। बरसात में हर वार्डों में भर्ती मरीजों पर खतरा मंडरा रहा है। कहीं पानी टपक रहा है तो कहीं अंधेरा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की व्यवस्था तो वैसे ही बदहाल है लेकिन बरसात में और भी समस्या मरीज व तीमारदारों को उठाना पड़ रहा। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल व चिल्ड्रेन वार्ड में छतों से पानी टपक रहा है। गुरुवार की सुबह चिल्ड्रेन वार्ड के बी ब्लाक में लगे पंखे से अचानक चिंगारी निकली और वह जलने लगा। यह देख भर्ती बच्चे चीख पड़े। उनके तीमारदार बच्चों को लेकर बाहर की ओर भागे। वार्ड में भगदड़ देख स्वास्थ्यकर्मी मामले की जानकारी लेने पहुंच गए। इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर पंखे की लाइन कटवाई गई। कमोबेश यही हाल महिला वार्ड, मेडिकल में भी देखने को मिली। वार्डों में लगे पंखें साफ-सफाई व मरम्मत के अभाव में बदहाल पड़े हैं। कुछ के राड खतरनाक बन चुके हैं। जो कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। हादसे के बाद जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस ऐसे पंखों की मरम्मत कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया।

इनसेट------
लो वोल्टेज से पानी को तरसे महिला अस्पताल के मरीज
महिला अस्पताल में बुधवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो कई घंटे बाद भी ठीक न हो सकी। रात भर लो वोल्टेज की समस्या से महिला मरीज हलाकान रहे। बिजली न होने से अंधेरा कायम रहा। पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। जिससे मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग हैंडपंप पर पानी भरने के लिए पहुंचे। हालांकि दोपहर में जाकर लाइन ठीक हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र के छत से टूटकर पंखा गिरने से घायल नर्स पूजा।

जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र के छत से टूटकर पंखा गिरने से घायल नर्स पूजा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed