फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family members adamant on arrest of student's murderers and government job

Pratapgarh News: छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की जिद पर अड़े परिजन

Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Family members adamant on arrest of student's murderers and government job
लीलापुर के मुल्तानीपुर में छात्र की अचेत पड़ी मां। संवाद
फोटो-- 25, 26
विज्ञापन

छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी की जिद पर अड़े परिजन
- एएसपी पश्चिमी और एसडीएम के समझाने पर आठ घंटे बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी
- बवाल की आशंका को देखते हुए तैनात रही पुलिस, शव घर पर रखकर मांगों को पूरा करने की कर रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। मुलतानीपुर ननिहाल में इंटर की परीक्षा देने आए छात्र अंकित के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी समेत अन्य मांगों को पूरा करने के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की जिद पर शुक्रवार को परिजन अड़ गए। अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर एएसपी पश्चिमी व एसडीएम लालगंज पहुंचे। घंटों मान मनौव्वल के बाद उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया। तब जाकर आठ घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

लालगंज कोतवाली के अनेहरा निवासी राजकुमार प्रजापति के 17 वर्षीय बेटा अंकित मुंबई से ननिहाल मुल्तानीपुर इंटर की परीक्षा देने आया था। 19 फरवरी को लापता हुए अंकित का शव 21 फरवरी को संड़वा दुबान में पेड़ से लटकता मिला था। अंकित के मामा बाबूलाल की तहरीर पर गांव की युवती संध्या प्रजापति, उसके पिता लालबाबू और राजकमल के खिलाफ पुलिस ने अगवा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम शव ननिहाल पहुंचा। पिता के आने की बात कहते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। बृहस्पतिवार की रात मृतक का पिता राजकुमार घर पहुंचा। शुक्रवार सुबह छह बजे परिजन व रिश्तेदार छात्र के शव को घर के सामने रखकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिए। जानकारी मिलने पर लालगंज कोतवाल अवन कुमार दीक्षित और लीलापुर थानाध्यक्ष नीरज यादव मौके पर पहुंचे। घंटों मान मनौव्वल के बाद भी परिजन एसपी को बुलाने, आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी नौकरी समेत अन्य मांग पूरा करने की जिद पर अड़े रहे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व एसडीएम लालगंज लालधर यादव पहुंचे। परिजनों ने एएसपी और एसडीएम को मांगपत्र सौंपते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पट्टे पर जमीन दिए जाने की मांग उठाई। आठ घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए मानिकपुर ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। छात्र की मौत के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। घटना में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लीलापुर के मुल्तानीपुर में छात्र की अचेत पड़ी मां। संवाद

लीलापुर के मुल्तानीपुर में छात्र की अचेत पड़ी मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed