फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fahadh and Mahima will present models in the state level exhibition

Pratapgarh News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करेंगे फहद और महिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fahadh and Mahima will present models in the state level exhibition
प्रयागराज के जीआईसी में 21 और 22 नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 42 विद्यार्थियों ने सीनियर और जूनियर संवर्ग में प्रतिभाग किया, जबकि अध्यापक वर्ग में तीन शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में शहर के जीजीआईसी की कक्षा आठवीं की छात्रा महिमा तिवारी का प्राकृतिक खेती आधारित मॉडल और सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र मो. फहद का आपदा प्रबंधन आधारित मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ। समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अध्यापक वर्ग में जीजीआईसी बिहार के रंजीत गुप्ता की प्राकृतिक खेती एवं नवाचार तथा सहायक अध्यापक राजकीय उमावि सराय आना देव अनिल निलय का संसाधन प्रबंधन मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ। सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 17 से 20 दिसंबर तक अयोध्या में आयोजित होगी। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में विजेता बनने पर डीआईओएस ओमकार राणा, एडीआईओएस आरपी सरोज, जीजीआईसी प्रधानाचार्य गीता, जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी एवं उपप्रधानाचार्य जीजीआईसी मो. अनीस ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed