फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   every months file 50 FIR

हर महीने पचास लोगों पर एफआईआर

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
every months file 50 FIR
- फोटो : Getty
 बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बिजली विभाग अब पहले से सख्त हो गया है। प्रत्येक जेई को हर महीने पचास एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश मिला है। जिस भी जेई ने इससे कम लक्ष्य दिया उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। जिले में अभी भी करीब दो हजार से अधिक बड़े बकायेदार हैं जिन पर पचास हजार से अधिक का बिल बकाया चल रहा है। इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब सर्किल के प्रत्येक जेई को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के बिजली चोरों के खिलाफ प्रतिदिन एफआईआर कराये। इसके लिये एक जेई को महीने में पचास एफआईआर का लक्ष्य दिया गया है। जो लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं या फिर जिन लोगों ने लाइन काटने के बाद फिर से जोड़ ली है वे इस कार्रवाई की जद में आयेंगे। एक्सईएन प्रथम एके श्रीवास्तव और ओपी मिश्रा ने बताया कि जो भी इसमें चूक करेगा उसके खिलाफ एमडी और एससी स्तर से कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि एफआईआर का लक्ष्य पहली बार दिया गया है। इसके पहले केवल अभियान के समय ही एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश था।
विज्ञापन


चिलबिला स्टोर में गड़बड़ी के आरोप में तीन पर कार्रवाई तय
प्रतापगढ़। ट्रांसफार्मर बेंचने और उपभोक्ताओं से ढुलाई का पैसा ऐंठने जैसे आरोपों के बाद सुर्खियों में आये बिजली विभाग के चिलबिला स्टोर अवर अभियंता समेत तीन पर गड़बड़ी किये जाने का आरोप सही पाये जाने पर इन पर कार्रवाई तय कर दी गई है। मगर यहां की बड़ी मछली फिलहाल बच गई है। बता दें कि चिलबिला स्टोर में व्याप्त भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की खबर अमर उजाला में छपने के बाद जिलाधिकारी ने रानीगंज, सदर एसडीएम और एक्सईएन प्रथम को मौके पर जांच के लिये भेजा था। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। सूत्रों से पता चला है कि रिपोर्ट में उपभोक्ताओं के आरोप सही पाये जाने पर डीएम ने स्टोर के अवर अभियंता समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये शासन को पत्र भेज दिया है। इसकी चर्चा विभाग में जोर-शोर से है। कर्मचारियों ने बताया कि इसके बावजूद भी स्टोर की बड़ी मछली बच गई। जिस पर उपभोक्ताओं से वसूली का गंभीर लगा है। चर्चा है बड़ी मछली को बचाने के लिये कतिपय नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed