{"_id":"57b35c744f1c1b77766eb834","slug":"everwhere-dust","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी का अंबार, जलभराव से सभी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी का अंबार, जलभराव से सभी परेशान
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में जनपद के आला अधिकारियों का आशियाना है। इसके बावजूद साफ- सफाई व जलभराव की समस्या से मोहल्ले के लोगों को जूझना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस
जाता है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 दहिलामऊ दक्षिणी शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित है। वार्ड में बनी सीसी सड़कों की दशा बदतर हो चुकी है। इसी वार्ड में मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के आवास हैं। ऑफीसर्स कॉलोनी में भी अफसर परिवार के संग रहते हैं। इस मोहल्ले के दर्जियाना बस्ती में बरसात के अलावा भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी घुस जाता है। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी का भी यही हाल है। शिकायत तो होती है पर समाधान करने वालों से कोई मतलब नहीं।
खास बात यह है कि इसी वार्ड में परिवहन विभाग का डिपो भी है। अब बात सड़क की तो इसका भी हाल जुदा नहीं है। खस्ताहाल सीसी सड़कों से गुजरने वाले स्कूली बच्चे गिरकर घायल होते हैं। वार्ड में आधा दर्जन 4से अधिक स्कूल हैं। मोहल्ले की समुचित साफ-सफाई भी नह्रीं हो पाती। गंदगी के बीच लोगों को गुजरना पड़ता है। वार्ड में सफाई के लिए कहने को आठ कर्मचारी दिए गए हैं लेकिन इसमें से दो कर्मचारी दिखाई ही नहीं पड़ते। आलम यह है कि वार्ड की गलियां गंदगी से पटी रहती हैं।