{"_id":"5020b09c0958985c655749a3667b586f","slug":"encompass-the-lic-office-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने एलआईसी कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने एलआईसी कार्यालय में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुंडा(ब्यूरो)। बीमा बिल को लेकर एलआईसी कुंडा कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में बंदी रही। कर्मचारियों का कहना है कि वेतनवृद्धि पर सकारात्मक प्रयास नहीं हो रहा है। इसके विरोध में आल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल की गई। इसी क्रम में कुंडा कार्यालय में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पूरे दिन कार्यालय में बंदी रही।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार अनुचित बिलों को पास कराने का प्रयास बंद करे और वेतन वृद्धि पर समझौता करे। चेतावनी दी गई कि यदि ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान रामसमुझ त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, एके सिंह, लालचंद्र केशरवानी, उमाकांत शुक्ल, चांद मियां, प्रमोद यादव, राजीव पांडेय, शिव कुमार, इंदू कुमार आदि मौजूद रहे।
दहिलामऊ स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में सोमवार को कामकाज नहीं हुआ। इलाहाबाद इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष डीपी पांडेय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जनरल सेक्रेटरी आरपी सिंह ने कहा है कि यह अभी सांकेतिक प्रदर्शन है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इसके पूर्व कर्मचारी नेताओं ने सुबह कार्यालय में तालाबंदी कर आफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, राजकुमार पांडेय, हौसला प्रसाद तिवारी, वाईपी मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, विजय प्रताप सिंह, रामजीत, राजेश कुमार वर्मा, उमेशदत्त पांडेय, राम अचल, अमरनाथ तिवारी, प्रतिभा, निशा सिंह और रतनचंद्र मौजूद रहे।