फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Emergency of Pharmacist's district hospital, patients upset

फार्मासिस्ट के भरोसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी, मरीजों ने काटा हंगामा

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Emergency of Pharmacist's district hospital, patients upset
फार्मासिस्ट के भरोसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी, मरीजों ने काटा हंगामा
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं आए डॉक्टर व सीएमएस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। इमरजेंसी ड्यूटी छोड़कर डॉक्टर गायब हो जा रहे हैं। फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल का संचालन हो रहा है। मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मगर जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अंजान बने हैं। शुक्रवार को मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने चिकित्सक न मिलने पर जमकर हंगामा काटा।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को आंख के डॉक्टर विवेक त्रिपाठी की ड्यूटी सीएमएस ने लगा दिया। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चिकित्सक विवेक को इमरजेंसी देखना था। मगर वे दोपहर साढ़े 11 बजे से ही इमरजेंसी छोड़कर चले गए। ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट राजन यादव आने वाले गंभीर मरीजों का खुद इलाज करने लगे। इसी बीच अधिवक्ता आनंद प्रचंड एक मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। काफी देर तक वह बैठे रहे। मरीज की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। मगर डॉक्टर देखने के लिए नहीं आ रहे थे। इसी बीच रानीगंज से राजू तो लालगंज से राम निहोर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में पहुंचे। डॉक्टर के न होने पर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई बार सीएमएस के पास लोगों ने फोन मिलाया। मगर बात नहीं हो सकी। इससे मरीज के साथ आए लोग नाराज हो गए। इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ भी सीएमएस से फोन पर बात करने का प्रयास किये मगर बात नहीं हो सकी। आंख के डॉक्टर विवेक त्रिपाठी की मानें तो उनकी ओपीडी में सैकड़ों मरीज आए थे।आंख का ऑपरेशन भी करना था। पीएम में भी उनकी ड्यूटी लगा दी गई थी। वे इमरजेंसी छोड़कर अपनी ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस चले गए थे। इस मामले में सीएमएस से बात करने का प्रयास किया गया मगर उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। सीएमओ ने इसकी जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed