{"_id":"65c124cb9c7de290cf00b98e","slug":"electricity-supply-stopped-for-14-hours-due-to-rain-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-111872-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश से 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, शहरियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश से 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, शहरियों को परेशानी
विज्ञापन
रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह तक जारी रही। बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर से लेकर ग्रामीणांचल में करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में आपूर्ति शुरू होने के बाद बिजली आती-जाती रही। लाइन कटने का कारण पता करने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रों पर फोन मिलाते रहे।
बारिश के कारण रविवार रात आठ बजे से ही फॉल्ट की समस्या शुरू हो गई। शटडाउन लेने के बाद कर्मचारी एक फॉल्ट सही करते तो दूसरी जगह समस्या हो जाती। कई स्थानों पर तार टूटने की समस्या सामने आई। जिसे सही करने के लिए कर्मचारी मशक्कत करते रहे। बारिश जारी रहने से कुछ क्षेत्रों में फॉल्ट सही नहीं किए जा सके। इस कारण शहर में रात आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह करीब 12 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। घरों में रखे इनवर्टर की बैटरी बैठ गई। बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए उपकेंद्रों और लाइनमैनों के फोन मिलाते रहे। दोपहर 12 बजे से पूरी तरह से फॉल्ट की समस्या को दूर किया गया, लेकिन बिजली की आंख मिचौली शाम सात बजे तक जारी रही। इसी तरह रानीगंज में गौरा, खाखापुर, रानीगंज समेत अन्य उपकेंदों पर फीडर में कमी आने की वजह से बिजली आपूर्ति करीब 12 से 13 घंटे बाधित रही। इन उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। कुछ क्षेत्रों में इंसुलेटर खराब होने से 40 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह लाइनमैन अपने-अपने क्षेत्रों के फॉल्ट सही करने के लिए निकले। पट्टी, कुंडा और लालगंज में भी तकनीकी खराबी होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
बारिश के कारण उपकेंद्रों पर तकनीकी समस्या हो गई थी। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता और लाइनमैन को भेजकर फॉल्ट को ठीक कराया गया। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
इं. सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता।