{"_id":"5d2248f78ebc3e6d13239753","slug":"electricity-problem-in-50-villages-pratapgarh-news-ald2488160101","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में खामी से 50 गांवों में छाया है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में खामी से 50 गांवों में छाया है अंधेरा
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद लापरवाह बनेे विद्युत विभाग के अफसर, ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। इसे लापरवाही की इंतेहा न कहें तो और क्या कहा जाए। भुपियामऊ के फीडर की खामी के चलते लगभग एक सप्ताह से पचास गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित है, मगर विभाग को इसकी फिकर नहीं है। जानकारी के बाद भी अफसर अंजान बने हुए हैं। इसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्र के भुपियामऊ, सराय सागर, सरायबहेलिया, कुसमी, बहलोलपुर, कमईपुर, पांडेय का पुरवा, आचार का पुरवा, धारूपुर सहित पचास गांवों में विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र के अलग फीडर से होता है। एक सप्ताह पहले मेन लाइन का तार टूट गया था। तार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसका असर भुपियामऊ के अतिरिक्त फीडर पर पड़ा। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अफसरों को दी। ग्रामीणों की माने तो विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तार दुरूस्त कर दिया, मगर फीडर की खामी दूर नहीं कर सके। इसके लिए बाहर से इंजीनियर बुलाने का आश्वासन दिया गया। मगर आज तक कोई नहीं आया। ग्रामीण सप्ताह भर से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। गांवों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। उमसभरी गर्मी में लोगों को जीना मुहाल हो गया है। विभाग की उदासीनता को देख लोगों में गहरा आक्रोश है। इस बारे में जेई एसके सिंह ने बताया कि फीडर में खराबी नहीं है, पेड़ की डालियां आपूर्ति में बाधक बन रहीं है। जल्द इसे दुरुस्त कराया जाएगा।