फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity consumption reached 145 million units, line loss

Pratapgarh News: 145 मिलियन यूनिट पहुंची बिजली खपत, 20 फीसदी लाइनलॉस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 145 million units, line loss
उमस भरी गर्मी में जिले की बिजली खपत डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई है। नवंबर-दिसबंर में जिले में औसतन 85 मिलियन यूनिट खपत होती थी जो जुलाई में 145 मिलियन यूनिट तक हो गई है। लो वोल्टेज के साथ ही 20 फीसदी लाइनलॉस हो रहा है।
विज्ञापन

जुलाई में तापमान बढ़ते ही बिजली खपत भी तेजी से बढ़ी है। बिजली खपत बढ़ने से शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति बाधित हो रही है। ओवरलोड के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। जिले में सोनभद्र व शक्तिनगर से बिजली ली जाती है। रेनकूट, ओबरा और अनपरा विद्युत केंद्र से बिजली ट्रांसफर होकर जिले में पहुंचती है। दूरी के चलते कुल बिजली का 20 फीसदी लाइनलॉस हो जाता है। इस कारण महज 80 फीसदी बिजली ही जिले को मिलती है।
विज्ञापन

मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने के कारण विभाग को बिजली कटौती करनी पड़ रही है। जून से जुलाई तक जिले में बिजली की खपत डेढ़ गुना से अधिक बढ़कर 146 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है जो नवबंर-दिसबंर में 80 से 85 मिलियन यूनिट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में ओवरलोड-फाल्ट से हो रही कटौती
शहरी क्षेत्र में कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है। ओवरलोड के चलते लाइनों में फाल्ट बढ़ गया है। जजेज आवास के पास रविवार दोपहर बिजली का तार शॉर्ट सर्किट के कारण टूटकर गिरा गया। जिससे दहिलामऊ और जजेज आवास में आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह मीराभवन, पूरे ईश्वरनाथ, अंबेडकर चौराहा समेत अन्य जगहों पर बिजली की आवाजाही हो रही है।



जिले में ऐसे बढ़ी बिजली की खपत
वर्ष- नवंबर-दिसंबर- मई- जून- जुलाई
2023-75-80 -95-125-135
2024-80-85-105-135-145
(बिजली खपत के आंकड़े मिलियन यूनिट में)


जुलाई में 146 मिलियन यूनिट खपत है। जबकि नवंबर-दिसबंर में 80 से 85 मिलियन यूनिट खपत थी। दूर से बिजली आने के कारण 20 फीसदी लाइनलॉस हो रहा है। साथ ही लो वोल्टेज की भी समस्या है।
सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed