फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity bill did not come for four years, Mandalayukta imposed XEN, SDO class

चार साल से नहीं आया बिजली का बिल, मंडलायुक्त ने लगाई एक्सईएन, एसडीओ की क्लास

Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill did not come for four years, Mandalayukta imposed XEN, SDO class
जिला अस्पताल में रसोई का निरीक्षण करते कमिश्नर आशीष गोयल। - फोटो : PRATAPGARH
शिवगढ़ विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बुढौराकुंभापुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल को जब पता चला कि चार साल से बिजली का बिल नहीं आ रहा है। यह सुनते ही उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने एक्सईएन अंकित श्रीवास्तव, एसडीओ संतोष पटेल और जेई दीपक सिंह की चौपाल ही क्लास लगाई। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही शनिवार को गांव में कैंप लगाकर बिल वितरित करने को कहा।
विज्ञापन

बुढ़ौराकुंभापुर गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने पर सीडीपीओ राकेश चौरसिया को फटकार लगाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव से जानकारी ली, मगर उनके नहीं बोलने पर मंडलायुक्त ने फटकार लगाते हुए पीओ और सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। गांव में 45 हैंडपंपों की स्थापना होने और 35 हैंडपंपों के पानी नहीं देने पर बोरिंग टेक्नीशियन को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बीडीओ विवेक कुमार सिंह से पूछा कि ग्राम पंचायत में कितने पुरवे हैं, पहले तो तीन और बाद में चार बताने पर वह भडक़ गए और खरी-खोटी सुनाई। प्राइमरी स्कूल बुढौरा तक पिच मार्ग नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग से अविलंब मुख्यमार्ग से जोडने को कहा। मंडलायुक्त अनुसूचितजाति की बस्ती में गए और लाभार्थियों से जानकारी हासिल की। इस मौके पर सभी विभागों के जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय टीम ने देखा निर्माण कार्यो की गुणवत्ता
मंडलायुक्त के निर्देशन में गठित टीम ने शुक्रवार को जिले भर का भ्रमण करके निर्माण परियोजनाओं का जायजा लिया। पचास लाख रुपये की अधिक लागत से निर्मित हो रहे भवनों की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
कमियां छिपाने के लिए मीडिया कर्मियों को रखा गया दूर
मंडलायुक्त ने सरकारी महकमें की कमियों को छिपाने के लिए मीडिया कर्मियों को महिला अस्पताल में अंदर घुसने पर मना कर दिया। जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचने पर डीएम, सीएमओ और सीएमएस के अलावा किसी भी अधिकारी को अंदर जाने से रोक दिया गया।
हालांकि शुक्रवार का निरीक्षण सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने के लिए था, वह गहराई में जाकर जानकारी करने के बजाय, अफसरों की बातों पर विश्वास करते गए। विकास भवन पहुंचने पर अफसरों की नजरों से ही देखते रहे। अफसरों ने जो बताया उसी पर चुप्पी साध रखे। विकास भवन का शौचालय गंदा होने के बावजूद देखना उचित नहीं समझा।
तहसील, कोतवाली में इंतजार करते रहे अफसर
विकास भवन के बाद मंडलायुक्त द्वारा सदर तहसील और नगर कोतवाली में निरीक्षण करने की मंशा जताई थी। तहसील में एडीएम शत्रोहन वैश्य और एसडीएम सदर विजय पाल सिंह पहले ही पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप देकर आने की प्रतीक्षा करने लगे।
इधर एसपी अभिषेक सिंह नगर कोतवाली में मौजूद रहे। इसी बीच खबर मिली कि वह शिवगढ़ विकास खंड के बुढौरा गांव जा रहे हैं। इधर तहसील, कोतवाली और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी रात भर साफ-सफाई करते रहे।
डीडीओ को फटकारा, हटवाई दुकानें
मंडलायुक्त का पारा शुक्रवार को उस समय चढ़ गया, जब विकास भवन के पीछे देखने पहुंच गए। चौकीदार ने सब्जी की दुकान लगा रखी थी। डीडीओ को फटकार लगाते हुए बोल पड़े कि खेती करा रहे हो। डीडीओ ने सफाई दी, मगर उसे अनसुनी कर दी। इधर विकास भवन के बाहर स्थित चाय-पान की दुकानों को तुरंत हटाने को कहा।
विकास भवन में गंदगी पर डीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, लिपिक निलंबित
विकास भवन के निरीक्षण में गंदगी मिलने और टूटी टाइल्स होने पर मंडलायुक्त ने डीडीओ सुदामा प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ लिपिक ईश्वर शरण के गायब रहने पर निलंबित करने को कहा है। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने शुक्रवार को महिला और पुरुष अस्पताल के निरीक्षण में गंदगी देखकर सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नामित एजेंसी के भुगतान में कटौती करने को कहा है। मरीजों की लंबी देखकर इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नंबर लगाने की व्यवस्था करने को कहा। विकास भवन के समाज कल्याण विभाग में बगैर प्रार्थना पत्र के गायब मिले ईश्वर शरण को निलंबित करने को कहा है।

स्थापना लिपिक मनोज कुमार के संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि थमाई। सहायक निबंधक कार्यालय में गंदगी देखकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। विकास भवन में आवास बनाकर रहने वाले चौकीदार को बाहर रहने को कहा है। इस मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ डीपी सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीएसटीओ आरके सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed