फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   electric line

विद्युतीकरण में उड़ाई जा रही मानक की धज्जियां

Tue, 05 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
electric line
विद्युतीकरण - फोटो : Demo pic
जिले में चल रहे विद्युतीकरण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पट्टी, कुंडा और लालगंज से बराबर इसकी शिकायत मिलने के बाद अब मानधाता इलाके में विद्युतीकरण का कार्य करा रही कंपनी पर मानक के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एक्सईएन विद्युत से करते हुए ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है। मानधाता के गंभीरा गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में विद्युतीकरण का काम जो कंपनी करवा रही है उसमें मानक की अनदेखी की जा रही है। गीता देवी समेत कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की थी। उसके बाद एक्सईएन को भी शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि विद्युतीकरण का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। जो लोग विद्युतीकरण का लाभ ले चुके हैं उनको गलत तरीके से लाभान्वित किया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले भी लालगंज, कुंडा और पट्टी तहसील से जुड़े कई इलाके में विद्युतीकरण में गड़बड़ी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जनप्रतिनिधियों ने भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों ने मामले की जांच तक कराने की जरूरत नहीं समझी। इस बारे में एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि गंभीरा गांव के लोगों ने मानक के विपरीत विद्युतीकरण कराये जाने की शिकायत की है। इससे कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed