फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eighty thousand at the time of admission, later asked for one lakh rupees

Pratapgarh News: दाखिले के वक्त अस्सी हजार, बाद में मांगे एक लाख रुपये

Mon, 07 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Eighty thousand at the time of admission, later asked for one lakh rupees
रूमा इंस्टीट्यूट गोबरी में पूरा शुल्क न देने पर बाहर की गई डीफार्मा की छात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जगेशरगंज। संडवा चंडिका विकासखंड के गोबरी गांव स्थित रूमा इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं से फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। डीफार्मा के दाखिले के लिए पहले अस्सी हजार रुपये लिए गए, बाद में बीस हजार रुपये बढ़ा दिए गए। फीस चुकता करने में असमर्थ छात्रा को प्रयोगात्मक परीक्षा से सोमवार को बाहर कर दिया गया। फीस चुकता करने में असमर्थ छात्रा ने मुख्यमंत्री से शिकायत करके न्याय की मांग की है।






गोबरी गांव निवासी दीप्ति सिंह पुत्री विशंभर सिंह ने वर्ष 2021 में डीफार्मा में दाखिला लिया था। छात्रा के मुताबिक दाखिले के समय एक वर्ष के लिए अस्सी हजार रुपये मांगे गए थे। छात्रा ने फीस जमा करके दाखिला लिया। जब परीक्षा का समय आया.तो और बीस हजार रुपये की मांग की जाने लगी। बाद में रुपये देने की बात पर परीक्षा में शामिल कराया गया। इधर, दूसरे वर्ष दाखिले के लिए 83 हजार रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य ने उसे परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया। दीप्ति दोपहर तक संस्थान में खड़ी रही लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया और उसकी परीक्षा छूट गई। आरोप है कि ऐसी ही घटनाएं बड़माला बाबूगंज की सोनाली गुप्ता, जेएनएम की पढ़ाई कर रही शिवानी और आरती के साथ भी हुईं। उन्हें फीस नहीं देने पर प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं देने दिया गया। इससे उनका एक वर्ष व्यर्थ गया। बातचीत में प्राचार्य अखिल दीप ने सभी आरोपों को गलत बताया। कहा, सभी से एक बराबर फीस ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed