फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight months have passed, yet a two-kilometer-long drain could not be built.

Pratapgarh News: आठ महीने बीते फिर भी न बन सका दो किमी नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight months have passed, yet a two-kilometer-long drain could not be built.
​​शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद
दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मार्च में 2.90 करोड़ रुपये से नाला निर्माण शुरू हुआ। आठ माह बीतने को हैं लेकिन अब भी नाले का काम आधा-अधूरा है। सड़क और घरों के सामने नाली का गंदा पानी बह रहा है। ठेकेदार लापता है। निर्माण दोबारा कब शुरू होगा, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

वार्ड की आबादी करीब आठ हजार है। बारिश में नाली का गंदा पानी लोगों की देहरी तक पहुंच जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण शुरू किया गया था। लोगों ने बताया कि काम शुरू होने पर लगा था कि इस बार बारिश का पानी घरों में नहीं आएगा लेकिन बारिश का मौसम भी चला गया लेकिन नाला नहीं बना।
विज्ञापन

मार्च महीने में वार्ड में पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के आवास से पूरे ईश्वरनाथ को जोड़ने वाली सड़क पर दो किमी का नाले का कार्य शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में कार्य की गति अच्छी थी लेकिन अगस्त से काम ठप है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे हादसे की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले वार्ड के लोग

बारिश में मीराभवन वार्ड के कुछ मोहल्लों का पानी भी इसी वार्ड में आ जाता है। इससे काफी असुविधा होती है। नाला बन जाने से जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाता लेकिन कार्य पूरा ही नहीं हो रहा है। - मनोज कुमार
----
अभी कुछ दिन पहले अधूरे पड़े नाले में ई-रिक्शा चला गया था। इससे लोग हादसे का शिकार हो गए थे। रात में बिजली गुल होने पर अंधेरा छा जाता है। इस दौरान बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल होते हैं। - विनय कुमार दुबे
----
नाला निर्माण के संबंध में कई बार ईओ से शिकायत की गई। जन सुनवाई में भी मुद्दा उठाया गया है। निर्माण बंद होने की वजह भी नहीं बताई गई। कार्य जल्द शुरू हो जाए तो जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। -तुषार दत्त मिश्रा, सभासद दहिलामऊ दक्षिणी

----
वर्जन-
नाला निर्माण के संबंध में ठेकेदार से संपर्क किया गया था। उसके परिवार में कोई बीमार था। नाला निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है। - राकेश कुमार, ईओ नगरपालिका

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

शिक्षक नगर में अधूरा पड़ा नाला निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed