{"_id":"61e85612f4d54147f009fd32","slug":"eight-committees-involved-in-the-scam-will-not-get-fertilizer-pratapgarh-news-ald325350538","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद घपले में शामिल छह समितियों को नहीं मिलेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद घपले में शामिल छह समितियों को नहीं मिलेगी खाद
विज्ञापन
fertilizer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद घोटाले में शामिल जिले की आठ साधन सहकारी समितियों को अब खाद नहीं मिलेगी। पीसीएफ ने इन समितियों को खाद देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इधर, पुलिस ने वांछित सचिवों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना प्रारंभ कर दिया है। गिरफ्तार एक सचिव को सहायक निबंधक ने निलंबित कर दिया है।
डीएपी और यूरिया खाद घोटाले में शामिल जिले की आशापुर, छेमरसरैया, सोनपुरा, गौरामाफी, नचरौला, पूरे हिरावन, नारायणपुर और लक्ष्मणपुर समितियों को पीसीएफ ने खाद देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पीसीएफ का मानना है कि पीसीएफ भंडार नायक के बयान के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में खाद आवंटित करने से भुगतान फंस सकता है। इधर गिरफ्तार नारायणपुर कला के सचिव राजेश पटेल को सहायक निबंधक ने निलंबित कर दिया है।
जिले के सातों साधन सहकारी समितियों के सचिव घरों से फरार बताए जा रहे हैं। इन समितियों पर सप्ताह भर से ताला लटक रहा है। इधर पीसीएफ के भंडार नायक के बर्खास्तगी की फाइल शीर्ष अफसरों के पास लटकी हुई है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भंडार नायक के महिला मित्र की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि महिला मित्र से खाद बिक्री के रुपये की वसूली करने की तैयारी है। पीसीएफ जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने बताया कि खाद घोटाले में शामिल समितियों को खाद नहीं दी जा रही है।