फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eid gourmet with the sweetness of Sevai

सेवई की मिठास संग चढ़ा ईद का उल्लास  

Wed, 05 Jun 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eid gourmet with the sweetness of Sevai
ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ - फोटो : pratapgarh
जिले में को बुधवार को ईद का त्योहार धूमधाम से  मनाया गया। हर तरफ खुशी का माहौल रहा। खुदा की बारगाह में लोगों के आंसू बहे और पाक रमजान माह में इबादत का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


मुल्क में अमन-चैन के लिए ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। अल्लाह के नेक बंदों ने सभी के लिए रब से खुशियां मांगीं। गांव से लेकर शहर तक में खुशी का आलम रहा। नए वस्त्र और सिर पर आकर्षक टोपियां नमाजियों की रंगत बढ़ा रही थीं। खुदा की बारगाह में हर आम-ओ-खास का सिर झुका। 
विज्ञापन


ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह रहा। मुस्लिम भाइयों के चेहरों पर खुशी की परछाई तैरती रही। सुबह से ही नमाज की तैयारी में बड़े, बुजुर्ग और बच्चे भी जुटे रहे। नए कपड़ों में सजकर सिर पर टोपियों को संवारते हुए सभी मस्जिदों और ईदगाहों की ओर बढ़े। देखते ही देखते भुलियापुर स्थित ईदगाह में नमाजियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े आठ बजे नमाज शुरू हुई। नमाजियों ने बड़े ही करीने के साथ इबादत की। बीच-बीच में टूटती नमाजियों की खामोशी से मुल्क की सलामती और सबके  तरक्की की दुआएं निकलती रहीं।

मौलाना रियाज ने भुलियापुर ईदगाह में नमाज कराई। इसके बाद उन्होंने अल्लाह के बंदों को नेकी के रास्ते का इल्म दिया। कहा कि इस्लाम में मुल्क के प्रति प्यार और भाईचारे की तासीर मिलती है।


इस्लाम को मानने वाले लोग इसके विपरीत कार्य नहीं करते। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी। बच्चों और महिलाओं ने भी एक दूसरे को मुबारकबाद दी। बुधवार को शहर से गांव तक ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर शाम तक लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई देते रहे और मुंह मीठा करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed