फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news1

टीजीटी का आवेदन न कर पाने से अभ्यर्थियों के झटका

Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
education news1
Student
स्नातक में सब्जेक्ट का कंबिनेशन न होने की वजह से आधे से ज्यादा बीएड पास अभ्यर्थी टीजीटी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में उनके हाथ से शिक्षक भर्ती का सुनहरा अवसर निकलने से तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी के लिए आवेदन मांगा है। जिसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई है। लगभग 7 हजार से अधिक टीजीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है। वहीं 1300 के करीब पीजीटी के लिए आवेदन मांगा गया है। टीजीटी के लिए आवेदन की अर्हता बीएड के साथ स्नातक विषय में सब्जेक्ट के कंबिनेशन की अनिवार्यता रखी गई है।
विज्ञापन


वहीं पीजीटी के लिए जिस विषय से अभ्यर्थी को आवेदन कर हैं उसमें परास्नातक होना अनिवार्य हैं। इस तरह आयोग की ओर से बंपर भर्ती का आवेदन मांगे जाने से अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है। हर दिन साइबर कैफे पर आनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लग रही है। वहीं उन अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है, जिन्होंने बीएड तो कर लिया है, लेकिन स्नातक में उनके विषयों का कंबिनेशन नहीं हैं। ऐसे में वह प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती (टीजीटी) के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इस तरह हजारों छात्र-छात्राओं के हाथ से बंपर भर्ती का सुनहरा अवसर इस बार निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed