{"_id":"527ec06a38d332ebc0257d8eabb9100a","slug":"education-news-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में बैठने की छात्रों को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में बैठने की छात्रों को मिली अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापू इंटर कॉलेज रेहुआ लालगंज में शनिवार को परीक्षा से बाहर किए गए छात्रों को डीआईओएस ने बैठने की अनुमति दे दी है। सोमवार को अभिलेखों की जांच पूरी नहीं होने पर मंगलवार को भी जारी रहेगी। जांच पूरी नहीं होने से विभागीय अधिकारी अंतिम निर्णय नहीं ले सके हैं।
जिले के सांगीपुर स्थित मोनादेवी इंटरमीडिएट कॉलेज लखनपुरसूर छात्रों का परीक्षा केंद्र बापू इंटरकॉलेज रेहुआ लालगंज बनाया गया है। शनिवार को उन परीक्षार्थियों को केंद्र में घुसने से रोक दिया गया था, जो रजिस्ट्रेशन कार्ड लेकर नहीं आए थे। अफसरों की पहल पर प्रिंसिपल ने परीक्षा की आधी अवधि समाप्त होने के बाद अंदर प्रवेश दिया था। डीआईओएस ने सोमवार को मोनादेवी इंटरमीडिएट कॉलेज लखनपुरसूर के प्रिंसिपल को तलब कर छात्रों का अभिलेख जांचा। डीआईओेएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि सोमवार को अभिलेखों की जांच पूरी नहीं हो पाई है, मगर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी मिलने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।