फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

वित्तविहीन कॉलेजों में नहीं तैनात होंगे पर्यवेक्षक

Mon, 18 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
education news
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में वित्तविहीन कॉलेजों में इस वर्ष पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी, बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपलों को ही परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा गया है। सिर्फ उन्हीं वित्तविहीन कॉलेजों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी, जहां के प्रिंसिपल परीक्षा कराने में अक्षम होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस ने व्यापक रणनीति बनाई है। अधिकाधिक संख्या में परीक्षा केंद्र बनने वाले वित्तविहीन कॉलेजों में इस वर्ष पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी। पूर्व के वर्षों में वित्तविहीन कॉलेजों में एडेड और राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया जाता था। बोर्ड के  इस फैसले से वित्तविहीन प्रिंसिपलों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष कॉलेजों के प्रिंसिपलों की देखरेख में परीक्षा कराने का कहा है। अगर परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, विभाग ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज लगाना प्रारंभ कर दिया है। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि वित्तविहीन कॉलेजों में प्रिंसिपल ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे। शांतिपूर्ण परीक्षा कराना उनकी जिम्मेदारी होगी। परीक्षा नजदीक आते ही बीमारी का बहाना बताकर भागने वाले प्रिंसिपलों पर इस बार विभाग की गाज गिर सकती है।  यूपी बोर्ड ने कहा है कि बगैर पर्याप्त साक्ष्य के किसी भी प्रिंसिपल को नहीं छोड़ा जाएगा। कॉलेज के उन शिक्षकों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जो कॉलेज से कार्यमुक्त होने के बाद परीक्षा ड्यूटी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की सादी कापियां डीआईओएस कार्यालय से जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वितरित की र्गइं। मगर अधिकांश कॉलेज अभी तक कापियां नहीं ले गए हैं। इससे डीआईओएस ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जो लोग 20 जनवरी तक कॉपियां नहीं ले जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed