{"_id":"58cd86ef4f1c1b295a32c1d4","slug":"education-crime-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने को वसूले जा रहे पांच हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने को वसूले जा रहे पांच हजार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में नकल माफियाओं का बोलबाला हो गया है। तीन से पांच हजार रुपये की वसूली परीक्षार्थियों से की जा रही है। परीक्षार्थी के पैसा न दे पाने की सूरत में सीटिंग प्लान बदल दिया जा रहा है। यही नहीं किसी भी गाड़ी के विद्यालय में पहुंचने से पहले ही एक किमी पहले बैठा आदमी इसकी सूचना दे देता है।
परीक्षा केद्रों पर नकल के लिए सौदेबाजी होने लगी है। छात्रों से तीन से पांच हजार रुपये वसूले जा हैं। अगर इसमें कोई छात्र असमर्थता जाहिर करता है तो उसका सीटिंग प्लान बदल दिया जाता है। ऐसे छात्रों को एक तरफ रखा जाता है। इसके अलावा पैसे देने वाले छात्रों की अलग व्यवस्था कराई जाती है। हालत यह है कि सचल दल के लिए एक दो व्यक्ति हर रास्ते पर बैठे रहते हैं। अगर कोई गाड़ी आती दिखी तो वह तुरंत बाइक से विद्यालय से सूचना देते हुए आगे निकल जाते हैं। ऐसे में इमला बोल रहे शिक्षकों को सुरक्षित कर दिया जाता है। यह किसी एक विद्यालय में नहीं हो रहा है। कई विद्यालयों में यह सौदेबाजी चल रही है। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन से यह कार्यक्रम शुरू हो गया है।