फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Economic Offenses Wing will investigate fertilizer embezzlement of 2.5 crore rupees

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का सम्पन्न हुआ चुनाव

Wed, 17 Nov 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Economic Offenses Wing will investigate fertilizer embezzlement of 2.5 crore rupees
fertilizer
जिले के तीन गोदामों से ढाई करोड़ रुपये की 1055 मीट्रिक टन डीएपी बेचने की जांच आर्थिक अपराध शाखा की टीम करेगी। पीसीएफ के एमडी की मांग पर अधिकारियों ने जांच करने की संस्तुति दी है। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस आरोपी गोदाम प्रभारी को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। इसके अलावा समितियों पर उर्वरक पहुंचाने वाले ठेकेदार पर भी शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन

जिले के तीन गोदामों से तीन दिन के भीतर 1055 मीट्रिक टन डीएपी गबन करने का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल के निर्देश पर नगर कोतवाली में पीसीएफ प्रबंधक की तहरीर पर गोदाम प्रभारी संतोष पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। डीएपी के लिए किसान समितियों पर चक्कर काट रहे थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद इफ्को से भेजे गए उर्वरक की छानबीन में गोदाम पर एक भी बोरी डीएपी नहीं मिली। जबकि दो गोदामों पर यूरिया मिली।
विज्ञापन

जिसकी गिनती नहीं कराई जा सकी। सूत्रों के अनुसार ढाई करोड़ रुपये के डीएपी गबन के मामले में बुधवार को पीसीएफ के एमडी ने प्रदेश के डीजीपी से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। जिसे संज्ञान में लेने के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के हवाले कर दी गई है। जल्द ही आईओडब्ल्यू की टीम जांच करने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि निलंबित गोदाम प्रभारी की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। विभाग से मुकदमे से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। अभी तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके। उर्वकर गोदामों से बाहर कहां ले जाया गया। इसमे कौन से वाहन प्रयोग हुए। उर्वरक का परिवहन करने वाले ठेकेदार की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed