फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Easy, cheap and quick justice is first priority-ADJ

Pratapgarh News: सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय पहली प्राथमिकता-एडीजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Easy, cheap and quick justice is first priority-ADJ
जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संस्था न्याय तक आम जनता की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है, ताकि सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय मिल सके। प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें सोमवार को दीवानी न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकर में एडीजे व सचिव सुमित पंवार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना भारत के प्रत्येक जिले में की गई थी और प्रतापगढ़ में यह संगठन तेजी से न्यायिक सेवा प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से उन लोगों को न्याय उपलब्ध कराना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन

महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग व्यक्ति अनुसूचित जाति व जनजाति के सदस्य और ऐसे अन्य व्यक्ति जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है को मदद दी जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तहसील स्तर के बाद अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed