{"_id":"bc00f2c3994760d8ee51004f93a55906","slug":"each-and-every-village-got-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव को मिलेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि देश व प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री गुमराह कर रहे हैं। छह माह बाद भी जनहित से जुड़ी किसी भी योजना की शुरूआत नहीं हो सकी। जनता का ध्यान भटकाने के लिए दूसरे अभियानों की शुरुआत जरूर कर दी है। इनसे जनता का भला होने वाला नहीं है।
सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव के पिता भीष्म यादव के निधन पर बुधवार को शोक जताने पूरेअंती गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश की जनता ने भाजपा को अधिक सांसद दिए। प्रधानमंत्री से गरीब, किसान, मजदूर और युवा काफी उम्मीद लगाए हैं, लेकिन केंद्र सरकार छह माह के कार्यकाल में इन लोगों के लिए किसी योजना की शुरुआत नहीं कर सकी। भाजपा के चुनावी एजेंडे में झाड़ू लगाना नहीं था लेकिन अब केंद्र सरकार झाड़ू लगवाने के साथ दूसरे काम कर रही है। भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी लेकिन अभी तक प्रदेश में केंद्र की ओर से बिजली के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। विदेशों में जमा काले धन पर खुली बहस होनी चाहिए। ऐसा धन दिखाई नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल सपा सरकार की तारीफ कर चुके हैं। वह सदन चलाना चाहते हैं, लेकिन दूसरे लोग अनायास विरोध करते हैं। प्रदेश सरकार हर दिशा में जनता के हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रयासरत है। अब तहसील क्षेत्र में विद्युत केंद्र स्थापित कराएं जाएंगे। लाइनों की मरम्मत होगी ताकि 2016 तक हर गांव को 16 घंटे से अधिक बिजली मुहैया कराई जा सके। अब ट्रांसफार्मर बेहतर और जल्द लग रहे हैं। प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा बेहतर काम कर रही है। लोहिया आवास के जरिए गरीबों को घर मिल रहा है। छात्रों को लैपटॉप बांटा गया। समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन लिया जा रहा है। बिगड़ी हुई व्यवस्था को दुरुस्त कर प्रदेश सरकार जनता के हित में ठोस कदम उठा रही है। अफसरों की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएं ताकि जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें। आंवले के लिए जल्द ही योजना बनेगी। इसकी रिपोर्ट डीएम देंगे। जनता के लिए मुर्गी पालन, आलू, कामधेनु योजना चलाई गई है। हर दिन दो करोड़ अंडे की खपत प्रदेश में हो रही है। तदर्थ शिक्षकों के मामले पर विचार चल रहा है। जल्द ही विभागीय मंत्री के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।