फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-rickshaw rider dies due to collision with unknown vehicle

प्रतापगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से ई- रिक्शा सवार की मौत, पत्नी को मायके छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 03 Feb 2024 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

हीरागंज नगर पंचायत के फतूहाबाद निवासी मनोज कुमार मिश्र (42) पुत्र बाबूलाल मिश्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को सुबह वह पत्नी को छोड़ने के लिए उसके मायके जेवई गांव गया था।

विज्ञापन
E-rickshaw rider dies due to collision with unknown vehicle
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को मायके छोड़कर लौटते समय एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 

 

हीरागंज नगर पंचायत के फतूहाबाद निवासी मनोज कुमार मिश्र (42) पुत्र बाबूलाल मिश्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को सुबह वह पत्नी को छोड़ने के लिए उसके मायके जेवई गांव गया था। वापस लौटते समय हरनहर के पास भोरई का पुरवा गांव के समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज को दो बच्चे एक लड़का और लड़की हैं। लड़का ओम मिश्र 15 वर्ष का है और वह कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। लड़की पीहू मिश्र 13 साल की है और वह कक्षा आठ में पढ़ती है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed