फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-rickshaw driver shot for asking for fare

किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक को मारी गोली

Mon, 12 Jul 2021 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 11:52 PM IST
सार

  • हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर, गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
E-rickshaw driver shot for asking for fare
गन शॉट

विस्तार

किराया मांगने पर दो युवकों ने ई रिक्शा चालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के करौदी निवासी ओम प्रकाश चौहान 40 ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह सवारी बैठाकर मीरा भवन की ओर जा रहा था। सगरा ढलान के पास दो युवक ई रिक्शा से उतरने लगे। चालक ओमप्रकाश ने उनसे किराया मांगा। किराया देने के बजाय एक युवक ने चालाक ओमप्रकाश को गोली मार दी जो उसके कंधे में जा घुसी।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी पैदल ही भाग निकले। घायल रिक्शा चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। सीओ सिटी अजय पांडेय ने बताया कि गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed