{"_id":"64bc2a932a563eca7f075594","slug":"during-the-installation-of-conductors-the-lights-of-many-villages-went-off-for-four-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-1993-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कंडक्टर लगाने के दौरान चार दिन से कई गांव की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कंडक्टर लगाने के दौरान चार दिन से कई गांव की बत्ती गुल
Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
भुपियामऊ उपकेंद्र के आसपास के कई गांवों में पुराने जर्जर बिजली के खंभे तथा तार को हटाकर एबीसी लगाए जा रहे हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि चार दिन से महज खंभे लगाने के दौरान दिन व रात के समय मनमानी कटौती की जा रही है।
भुपियामऊ उपकेंद्र से जुड़े टेउंगा आंशिक, पूरे शुकाल, सराय खांडेय राय, बड़नपुर आंशिक, पटखौली, जहनईपुर गांव के आसपास विद्युत विभाग की प्राइवेट एजेंसी की ओर से पुराने जर्जर खंभे तथा तार को हटाकर एबीसी लगाया जा रहा है।
गांव के सुशील कुमार, कमलेश, विपिन, विपुल मिश्र, आदित्य सिंह, अंकित आदि ने शनिवार को एसडीओ सदर के कार्यालय में शिकायत कर बताया कि गांव के आसपास एबीसी लगने से पहले खंभे लगाते समय बिजली आपूर्ति ठप की जा रही है। दिन में चार तथा रात के समय दो से तीन घंटे मनमानी बिजली कटौती पर उपकेंद्र के एसएसओ व एसडीओ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
...........
सड़क पर टूट कर अचानक गिरा एलटी लाइन का तार
प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस में चर्च रोड के किनारे शनिवार दोपहर अचानक खंभे से टूटकर एलटी लाइन का तार जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि आसपास बैठे लोग करंट से झुलसने से बाल- बाल बच गए।
सूचना पर दहिलामऊ उपकेंद्र के कर्मचारियों ने मरम्मत की। एसडीओ अजीत कुमार ने बताया, एबीसी लगाने के समय मनमानी कटौती का आरोप गलत है। हादसे की आशंका को देख आपूर्ति बंद कराई जा रही है।