{"_id":"656cc4363ac0b365100b0790","slug":"dumper-drivers-engaged-in-expressway-construction-work-assaulted-complaint-lodged-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-8453-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे डंफर चालकों से मारपीट, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे डंफर चालकों से मारपीट, दी तहरीर
Sun, 03 Dec 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे डंफर चालकों से मारपीट, दी तहरीर
कुंडा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी ढो डंपर चालकों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि रास्ते में डंपर फंसने की वजह से नाराज गांव के कुछ लोगों की चालकों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए और मारपीट करने लगे। मामले की खबर लगते ही घटना स्थल पर रात में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
महेशगंज थाना क्षेत्र से निकल रहे गंगा एक्सप्रेव-वे पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। राजस्थान के बालातोर निवासी जीतू सिंह झींगुर बलीपुर सीमा पर शनिवार की शाम मिट्टी खोदाई कर रहे थे। डंपर चालक भी ढुलाई में लगे थे। ओवरलोड मिट्टी लदा डंपर बलीपुर गोपालपुर मार्ग पर फंस गया, जिससे दूसरे डंपर भी पीछे खड़े हो गए।
इसी बीच गांव के कुछ युवक पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिससे डंफर चालकों ने उनको पीटने के लिए दौड़ा लिया। यह बात सुनते ही गांव के लोग पहुंच गए और डंपर चालक सुरेंद्र कुमार मीणा को जमकर पीटा और गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना की खबर मिलते ही एसओ श्रवण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ठेकेदार जीतू सिंह ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। संवाद
विज्ञापन
................
गैंगस्टर का फरार आरोपी गिरफ्तार
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा भरतगढ़ गांव निवासी रामलाल सरोज गैगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। रविवार को थाने के एसआई दिनेशचंद तिवारी ने राम लाल सरोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। संवाद