Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to the negligence of the doctors, six lives, including the newborn, were lost in 12 hours.

Pratapgarh News: चिकित्सकों की लापरवाही से 12 घंटे में चली गई नवजात समेत छह जान

Sun, 16 Apr 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the doctors, six lives, including the newborn, were lost in 12 hours.
मानधाता, रानीगंज और फतनपुर क्षेत्र की हैं प्रसव पीड़िताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में चिकित्सकों की लापरवाही से बारह घंटे के भीतर नवजात समेत छह की जान चली गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। लोगों का आक्रोश देख स्वास्थ्यकर्मी ताला बंद कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बीरापुर संवाददाता के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर निवासी अजय कुमार सरोज की पत्नी हेमलता सरोज (30) को देर रात प्रसव पीड़ा पर परिजन लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस बीच एक बिचौलिया, हेमलता को लेकर सीएचसी से दो सौ मीटर दूर स्थित आदर्श पाली क्लीनिक गौरा चला गया।
विज्ञापन

वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने हेमलता का ऑपरेशन करने को कहा। इसके लिए परिजन भी तैयार हो गए। ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इससे घबराए डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मचारी परिजनों को घटना की जानकारी देने के बजाय अस्पताल छोड़कर भाग निकले। जानकारी के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए पॉलीक्लीनिक में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों के समझाने बुझाने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सुवंसा संवाददाता के अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर खुर्द गांव की पूजा सिंह (26) पत्नी वीरेंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की देर शाम मुंगरा बादशाहपुर स्थित मदर हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम ले जाया गया। ऑपरेशन के दौरान दोनों की हालत बिगड़ गई। प्रयागराज ले जाने के दौरान जच्चा-बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने मुंगरा बादशाहपुर थाने में तहरीर देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मानधाता संवाददाता के अनुसार लाखूपुर निवासी मुकेश सरोज की बेटी विनीता सरोज (24 ) गर्भवती होने पर मायके आई थी। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा पर उसे पीएचसी लाया गया लेकिन जहां महिला चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिलीं। महिला चिकित्सक न होने से स्टाफ नर्स प्रसव कराने के लिए उसे लेबर रूम में लेकर चली गई।
आधी रात को विनीता की तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसे लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज जा ही रहे थे कि रास्ते में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामले में मानधाता चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेश चंद्र यादव ने बताया, महिला को दौरे आ रहे थे, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

00
वर्जन-------जच्चा-बच्चा के मौत का प्रकरण संज्ञान में आया है। अभी किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। फिलहाल सभी प्रकरणों को संज्ञान में लेकर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.जीएम शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed