{"_id":"6558e19be576bc4a2a062b14","slug":"due-to-lack-of-hearing-elderly-man-attempted-suicide-in-front-of-sdm-residence-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7709-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुनवाई न होने पर बुजुर्ग ने एसडीएम आवास के सामने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुनवाई न होने पर बुजुर्ग ने एसडीएम आवास के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 18 Nov 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंद्रपुर निवासी देशराज सिंह (70) ने जमीन का विवाद हल न होने पर शनिवार को एसडीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उनके हाथ से माचिस छीन ली।
हंगामे की खबर सुन एसडीएम भरतराम अपने आवास से बाहर निकले। कुंडा कोतवाल को बुलाया। काफी देर तक बुजुर्ग एसडीएम से अपना रोष व्यक्त रहे।
देशराज सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर भाइयों ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उन्होंने लेखपाल, कानूनगो समेत उच्चाधिकारियों से की है। सीएम तक शिकायत भेजी। अभी तक इन्साफ नहीं मिला। धान की फसल भाइयों ने कटवा लिया। आंवले के बाग से एक ट्रक आंवला भी जबरन उठा ले गए। जबकि विवादित जमीन का मुकदमा राजस्व परिषद में 2019 से चल रहा है।
एसडीएम ने आवास के बाहर से ही नायब तहसीलदार और संग्रामगढ़ एसओ इंद्रदेव को आदेशित किया कि मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर पीड़ित की धान की फसल वापस कराएं। आंवला चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद बुजुर्ग अपने घर लौटे।