फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to drowning in debt, the couple committed suicide by consuming poison.

कर्ज में डूबने की वजह से जहर खाकर नवदंपति ने दी थी जान

Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to drowning in debt, the couple committed suicide by consuming poison.
मृतक रोशनी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायशंकर चिगुड़ा के रहने वाले दंपती ने कर्ज में डूबने से परेशान होकर जान दी थी। दंपती ने ब्याज पर कई लोगों से रुपये लिए थे। कर्ज देने वाले अक्सर तगादा करने के लिए उनके दरवाजे पर आते थे। इससे परेशान होकर दोनों ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था। अस्पताल में भर्ती होने के समय नाम गलत लिखाने के कारण शुक्रवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

सरायशंकर चिगुड़ा के रहने वाले नीलेश वर्मा (22) की शादी छह महीने पहले रोशनी (19) के साथ हुई थी। नीलेश ने कई लोगों से ब्याज पर उधार रुपये ले रखे थे। वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। रुपये देने वाले तगादा करने के लिए लगातार उस पर दबाव बनाते थे।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार को उसने रोशनी के साथ जहर खा लिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय दोनों की मौत हो गई थी। कोहड़ौर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतक नीलेश। फाइल फोटो

मृतक नीलेश। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed